पर्यावरण शुद्धि यज्ञ सप्ताह 5 जून से 11 जून 2021
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ – पर्यावरण संरक्षण
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण विभाग ने तय किया है कि हम 5 जून से लेकर के 11 जून तक प्रातः 7:00 बजे से 9:00 बजे तक यज्ञ का हवन का आयोजन करेंगे, जिससे प्रकृति में शुद्धता बनी रहे
विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की थी। 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।
महत्व — पर्यावरण को सुधारने हेतु यह दिवस महत्वपूर्ण है जिसमें पूरा विश्व रास्ते में खड़ी चुनौतियों को हल करने का रास्ता निकालता हैं। लोगों में पर्यावरण जागरूकता को जगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित विश्व पर्यावरण दिवस दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है। इसका मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना और दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों को देखना है।
क्या है साल 2021 की थीम — इस साल कोरोना काल में अर्थडे की थीम पृथ्वी को फिर से अच्छी अवस्था में बहाल करना है. इसके लिए इस बार उन प्राकृतिक प्रक्रियाओं और उभरती हुई हरित तकनीकों पर ध्यान दिया जाएगा जो दुनिया के पारिस्थिकी तंत्र को फिर से कायम करने में मददगार साबित होंगे. इस तरह से इस बार की थीम में इस अवधारणा को खारिज किया जा रहा है कि जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों में केवल प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वाली गधिविधियों को कम करना ही काफी होगा.
इन विषयों पर रहेगा जोर – इस साल अर्थ डे कार्यक्रमों में जलवायु और पर्यावरण साक्षरता, जलवायु तकनीकों की बहाली, वनीकरण के प्रयासों में तेजी, पुनर्उत्पादन कृषि, समानता और पर्यावरण न्याय, नागरिक विज्ञान, साफ सफाई जैसे मुद्दों पर जोर दिया जाएगा. अर्थडे डॉटओआरजी ने इस बार पृथ्वी के लिहाज से सभी से बदलाव से दूर रहने की अपील की है.